बच्चों चरित्रवान बन जाओ, देश सेवा कर नाम कमाओ।
Aadhi Raat Dhali Jivan Lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | आधी रात ढली जीवन की होगा अभी सवेर रे
आधी रात ढली जीवन की होगा अभी सवेर रे,
आजा बंदे गुरु शरण में काहे करता देर रे।।
चार दिनों का जीवन तेरा, दुनिया चलती चाकी रे।
पिस रहे हैं सभी इसी में, कौन बचा यहां बाकी रे ।।
अगर कहीं बचना चाहो तो- गुरु की माला फेर रे।
आ जा बन्दे गुरु शरण में, काहे करता देर रे ।।
आत्मशांति का सच्चा पथ तू, और कहीं नहीं पाएगा।
लाखों जन्म गवा कर प्राणी, आखिर पथ पर आएगा।।
पढ़ा रहा धन माल यहीं पर – खाली गए कुबेर रे।
आजा बंदे गुरु शरण में, काहे करता देर रे ।।
माता बहनों सीता बनकर, इस धरती पर रहना है।
ध्रुव और प्रहलाद बनाकर, गंगा बनकर बहना है।।
मालिक के घर देर भले हो, लेकिन नहीं अंधेर रे।
आ जा बन्दे गुरु शरण में, काहे करता देर रे ।।
दिन भर काम करो जीवन का फिर सत्संग में आओ रे।
मन मेल विकार हटाकर, आवागमन छुड़ाओ रे।।
दास कहे निशदिन गाए जा, जयगुरुदेव नाम की टेर रे।
आ जा बन्दे गुरु शरण में, काहे करता देर रे ।।
Jaigurudev Bhajan | Aadhi Raat Dhali Jivan Lyrics
Aadhi raat dhalee jeevan kee hoga abhee saver re,
aaja bande guru sharan mein kaahe karata der re..
Chaar dinon ka jeevan tera, duniya chalatee chaakee re.
pis rahe hain sabhee isee mein, kaun bacha yahaan baakee re ..
agar kaheen bachana chaaho to- guru kee maala pher re.
aa ja bande guru sharan mein, kaahe karata der re ..
Aatmshaanti ka sachcha path too, aur kaheen nahin paega.
laakhon janm gava kar praanee, aakhir path par aaega..
padha raha dhan maal yaheen par – khaalee gae kuber re.
aaja bande guru sharan mein, kaahe karata der re ..
Maata bahanon seeta banakar, is dharatee par rahana hai.
dhruv aur prahalaad banaakar, ganga banakar bahana hai..
maalik ke ghar der bhale ho, lekin nahin andher re.
aa ja bande guru sharan mein, kaahe karata der re ..
Din bhar kaam karo jeevan ka phir satsang mein aao re.
man mel vikaar hataakar, aavaagaman chhudao re..
daas kahe nishadin gae ja, jayagurudev naam kee ter re.
aa ja bande guru sharan mein, kaahe karata der re ..
Read above: Aadhi Raat Dhali Jivan Lyrics in Hindi
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
दुनिया भर को शाकाहारी जीवन जीने का संदेश देने वाले बाबा जय गुरुदेव जीवन भर समाजसेवा में लगे रहे। उन्होंने ग़रीब तबके के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थाएं व अस्पताल शुरू किए। बाबा ने अपने जीवनकाल में निशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, दहेज रहित सामूहिक विवाह, आध्यात्मिक साधना, मद्यपान निषेध, शाकाहारी भोजन तथा वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Aadhi Raat Dhali Jivan Lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
Popular Jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन