स्वागत है गुरुजी आप आए हुए हैं, हृदय की तड़पन बुझाए हुए हैं।
Aas lagi hai darshan ki lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | आस लगी है दर्शन की कर दो पूरी मन की
आस लगी है दर्शन की कर दो पूरी मन की,
लगन लगी है दर्शन की कर दो पूरी मन की ।।१।।
सतगुरु मेरे प्राणन प्यारे, अखियन के प्रभु तुम हो तारे।
भूख नही मोहे धन की – कर दो पूरी मन की ।।२।।
नही चाहिये मोहे महल अटरिया, तुम्हरे दरस को तरसे ये अखियाँ ।
प्यास बुझा दो नैनन की कर दो पूरी मन की ।।३।।
ज्ञान उजागर गुण के सागर, करूणा भरी झलका दो गाघर।
ज्योति जला दो जीवन की कर दो पूरी मन की ।।४।।
अलख अगम के तुम हो दाता, जोड़ लिया प्रभु तुमसे नाता,
कृपा हो जाये भगवन की कर दो पूरी मन की ।।५।।
जिसने तुम्हारे रूप को देखा, मिट गई उसकी पाप की रेखा,
दासी बना लो चरणन की कर दो पूरी मन की ।।६।।
सोयी हुयी मेरी सुरत जगा दो, उजड़ा हुआ मेरा जीवन वसा दो,
सुन लो अरज निर्धन की कर दो पूरी मन की ।।७।।
Jaigurudev Bhajan | Aas lagi hai darshan ki lyrics
Aas lagi hai darshan ki kar do poori man ki,
lagan lagi hai darshan ki kar do poori man ki ..1..
Sataguru mere praanan pyaare, akhiyan ke prabhu tum ho taare.
bhookh nahi mohe dhan ki – kar do poori man ki ..2..
Nahi chaahiye mohe mahal atariya, tumhare daras ko tarase ye akhiyaan .
pyaas bujha do nainan ki kar do poori man ki ..3..
Gyaan ujaagar gun ke saagar, karoona bhari jhalaka do gaaghar.
jyoti jala do jivan ki kar do poori man ki ..4..
Alakh agam ke tum ho daata, jod liya prabhu tumase naata,
krpa ho jaaye bhagavan ki kar do poori man ki ..5..
Jisne tumhaare roop ko dekha, mit gai usaki paap ki rekha,
daasi bana lo charanan ki kar do poori man ki ..6..
Soyi hui meri surat jaga do, ujada hua mera jeevan vasa do,
sun lo araj nirdhan ki kar do poori man ki ..7..
Read above: Aas lagi hai darshan ki lyrics in Hindi
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Aas lagi hai darshan ki lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन