अब अपना बना लो Ab apana bana lo lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing अब अपना बना लो  Ab apana bana lo lyrics
guru bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

 संतमत की साधना सभी लोगों के लिए सरल है।
Ab apana bana lo lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | अब अपना बना लो हमे सतगुरु प्यारे

अब अपना बना लो हमे सतगुरु प्यारे
रहूँ जिससे निर्भय सहारे तुम्हारे ।।१।।

जगत में हैं समरथ न कोई दिखाता
बताओ तुम्ही किसके जाऊँ द्वारे ।।२।।

माना कि सिर मेरे पापों की गठरी
मगर कौन बिन तेरे स्वामी उतारे ।।३।।

युगों से यह नैया भवर में पड़ी है
दया करके अब तो लगा दो किनारे ।।४।।

अगर अब की डूबी तो गफ़लत न मेरी
दयालु शरण मैं हूँ आया तुम्हारे ।।५।।

है विश्वास अबकी न डूबेगी नईया
जयगुरुदेव पतवार मेरी सम्हाले ।।६।।

Jaigurudev Bhajan | Ab apana bana lo lyrics

Ab apana bana lo hame sataguru pyaare
rahoon jisase nirbhay sahaare tumhaare ..1..

Jagat mein hain samarath na koi dikhaata
batao tumhi kisake jaoon dvaare ..2..

Maana ki sir mere paapon ki gathari
magar kaun bin tere swami utaare ..3..

Yugon se yah naiya bhavar mein padee hai
daya karake ab to laga do kinaare ..4..

Agar ab ki doobee to gafalat na meri
dayaalu sharan main hoon aaya tumhaare ..5..

Hai vishvaas abaki na doobegi naiya
jayagurudev patavaar meri samhaale ..6..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply