बेला अमृत गया Bela Amrit Gaya Lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing बेला अमृत गया Bela Amrit Gaya Lyrics
guru ka bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

 आत्मा परमात्मा में लीन करो, मनुष्य जनम सफल करो।
Bela Amrit Gaya Lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | बेला अमृत गया, आलसी सो रहा

बेला अमृत गया, आलसी सो रहा, बन अभागा ।
साथी सारे जगे, तू न जागा ।।

झोलियाँ भर रहे भाग वाले,
लाख पतितों ने जीवन संभाले,
रंक राजा बने, प्रभु रस में सने,
कष्ट भागा| साथी सारे जगे, तू न जागा ।।

प्रभु कृपा से नर तन यह पाया,
आलसी बन के यूँ ही गवाया,
उलटी हो गयी मति, कर ली अपनी छति,
चोला त्यागा| साथी सारे जगे, तू न जागा ।।

स्वांसा एक एक अनमोल बीता,
अमृत के बदले विष को तू पीता,
सौदा घाटे का कर, हाथ माथे पे धर,
रोने लागा| साथी सारे जगे, तू न जागा ।।

मानव कुछ भी न तूने विचारा,
सिर से ऋषियों का ऋण न उतारा,
गुरु का गुण न लिया, गन्दा पानी पिया,
बन के कागा, साथी सारे जगे, तू न जागा ।।

Jaigurudev Bhajan | Bela Amrit Gaya Lyrics lyrics

Bela amrt gaya, aalasee so raha, ban abhaaga .
saathee saare jage, tu na jaaga ..

Jholiyaan bhar rahe bhaag vaale,
laakh patiton ne jeevan sambhaale,
rank raaja bane, prabhu ras mein sane,
kasht bhaaga| saathee saare jage, tu na jaaga ..

Prabhu krpa se nar tan yah paaya,
aalasee ban ke yoon hee gavaaya,
ulatee ho gayee mati, kar lee apani chhati,
chola tyaaga| saathee saare jage, tu na jaaga ..

Svaansa ek ek anamol beeta,
amrt ke badale vish ko tu peeta,
sauda ghaate ka kar, haath maathe pe dhar,
rone laaga| saathee saare jage, tu na jaaga ..

Maanav kuchh bhee na tune vichaara,
seer se rshiyon ka reen na utaara,
guru ka gun na liya, ganda paani piya,
ban ke kaaga, saathee saare jage, tu na jaaga ..

Read above: Bela Amrit Gaya Lyrics in Hindi

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

Read above: Bela Amrit Gaya Lyrics in Hindi and English

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply