गुरु बिना भक्ति अधूरी है।
Bhakti karate chhooten mere praan in Hindi
Jaigurudev Bhajan | भक्ति करते छूटें मेरे प्राण गुरु जी यही माँगू सदा
भक्ति करते छूटें मेरे प्राण गुरु जी यही माँगू सदा,
रहे अन्त समय तेरा ध्यान गुरु जी यही मांगू सदा ।।१।।
तेरी भक्ति मे खुद को मिटाता चलूं,
तेरी महिमा निरंतर सुनाता चलूँ ।
तेरा गाऊँ सदा गुणगान गुरु जी यही मांगू सदा ।।२।।
तेरा मुखड़ा निरंतर निहारा करूँ,
तेरी मूरत को अन्तर में धारा करूँ।
देना आकर के दर्शन दान, गुरु जी यही मांगू सदा ।।३।।
मेरी आशा निराशा करना नही,
मेरे अवगुण को चित्त में धरना नही ।
मेरे मेटो भरम अज्ञान गुरु जी यही मांगू सदा ।।४।।
मेरे पाप और ताप मिटा देना,
मुझको चरणों का सेवक बना लेना।
छटे काम क्रोध मद मान, गुरुजी यही मांगू सदा ।।५।।
काल माया के झूला में झूलूँ नही
निश दिन तेरे चरणों को भूलूँ नही ।
दाता देना यही वरदान गुरु जी यही माँगू सदा ।।६।।
Jaigurudev Bhajan | Bhakti karate chhooten mere praan lyrics
Bhakti karate chhooten mere praan guru jee yahi maangoo sada,
rahe ant samay tera dhyaan guru jee yahi maangoo sada ..1..
Teri bhakti me khud ko mitaata chaloon,
teri mahima nirantar sunaata chaloon .
tera gaoon sada gunagaan guru jee yahi maangoo sada ..2..
Tera mukhada nirantar nihaara karoon,
teri moorat ko antar mein dhaara karoon.
dena aakar ke darshan daan, guru jee yahi maangoo sada ..3..
Meri aasha niraasha karana nahi,
mere avagun ko chitt mein dharana nahi .
mere meto bharam agyaan guru jee yahi maangoo sada ..4..
Mere paap aur taap mita dena,
mujhako charanon ka sevak bana lena.
chhate kaam krodh mad maan, gurujee yahi maangoo sada ..5..
Kaal maaya ke jhoola mein jhooloon nahi
nish din tere charanon ko bhooloon nahi .
daata dena yahi varadaan guru jee yahi maangoo sada ..6..
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Bhakti karate chhooten mere praan lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana: यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन