गुरु के वचन का पालन ही गुरु भक्ति है।
Bharoso charan kamal lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | भरोसो चरन कमल का तेरे
भरोसो चरन कमल का तेरे…२
श्वास श्वास पर आस तुम्हारी
और न काहू केरे । भरोसो…।।१।।
जब से जीव भया संसारी
फिरे काल के फेरे । भरोसो…।।२।।
सुधि बुधि भूल रहा निज धर की
सपनेहूँ हरि नहि हेरे। भरोसो..।।३।।
परम दयाल हरि निज जनहित
रूप धरा नर केरे । भरोसो…।।४।।
जयगुरुदेव बतायो नाम निज
भेद दियो घर पूरे । भरोसो….।।५।।
जाग जाग अब क्यों नहीं जागे
हरि आये बिन हेरे । भरोसो… ।।६।।
चरण कमल पर शीश चढाकर
भाग जगा निज लेरे । भरोसो…।।७।।
Jaigurudev Bhajan | Bharoso charan kamal lyrics
Bharoso charan kamal ka tere…2
Shvaas shvaas par aas tumhaari
aur na kaahoo kere . bharoso…..1..
Jab se jeev bhaya sansaari
phire kaal ke phere . bharoso…..2..
Sudhi budhi bhool raha nij dhar ki
sapanehoon hari nahi here. bharoso….3..
Param dayaal hari nij janahit
roop dhara nar kere . bharoso…..4..
Jaigurudev bataayo naam nij
bhed diyo ghar poore . bharoso……5..
Jaag jaag ab kyon nahin jaage
hari aaye bin here . bharoso… ..6..
Charan kamal par sheesh chadhaakar
bhaag jaga nij lere . bharoso…..7..
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन