चरणों में बाबा तेरे Charanon mein baaba tere lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing चरणों में बाबा तेरे Charanon mein baaba tere lyrics
jai gurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

सतगुरु की खोज करो, आत्म ज्ञान प्राप्त करो।
Charanon mein baaba tere lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | चरणों में बाबा तेरे रहे मन मेरा

चरणों में बाबा तेरे रहे मन मेरा,
शाम सबेरे करूं सुमिरन तेरा।।

तुमने ही बाबा मेरी जिंदगी संवारी है,
फंसी मझधार में जब नैया हमारी है।
तेरी ही दुआ से खिला आंगन मेरा,
शाम सबेरे करूं सुमिरन तेरा।।

ऐसे पाई कृपा जैसे तरुवर की छाया है,
रोग शोक मिटे हुई कंचन काया है।
फूलों से भर दिया दामन मेरा,
शाम सबेरे करूं सुमिरन तेरा।।

बाबा तुमने हमको बड़े नाजों से पाला है,
गम के अंधेरो में भी तुमसे उजाला है।
घर में लगाओ मेरे पावन फेरा,
शाम सबेरे करूं सुमिरन तेरा।।

मन को लुभाये झूठी जग की ये माया है,
गुरु के ज्ञान से ही जीवन बच पाया है।
गुरु चरणों में बीते जीवन मेरा,
शाम सबेरे करूं सुमिरन तेरा।
अंखियों को मिले हरि दर्शन तेरा,
चरणों में बीते अब जीवन मेरा।।

Jaigurudev Bhajan | Charanon mein baaba tere lyrics

Charanon mein baaba tere rahe man mera,
shaam sabere karoon sumiran tera..

Tumane hi baaba meri jindagi sanvaari hai,
phansi majhadhaar mein jab naiya hamaari hai.
teri hi dua se khila aangan mera,
shaam sabere karoon sumiran tera..

Aise pai krpa jaise taruvar ki chhaaya hai,
rog shok mite hui kanchan kaaya hai.
phoolon se bhar diya daaman mera,
shaam sabere karoon sumiran tera..

Baaba tumane hamako bade naajon se paala hai,
gam ke andhero mein bhi tumase ujaala hai.
ghar mein lagao mere paavan phera,
shaam sabere karoon sumiran tera..

Man ko lubhaaye jhoothi jag ki ye maaya hai,
guru ke gyaan se hi jeevan bach paaya hai.
guru charanon mein beete jeevan mera,
shaam sabere karoon sumiran tera.
ankhiyon ko mile hari darshan tera,
charanon mein beete ab jeevan mera..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया। 

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

Read above: Charanon mein baaba tere lyrics in Hindi and English

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply