छोड़ कर संसार जब तू जाएगा Chodd Kar Sansaar Jab Lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing छोड़ कर संसार जब तू जाएगा Chodd Kar Sansaar Jab Lyrics
Jaigurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

 आत्मा परमात्मा में लीन करो, मनुष्य जनम सफल करो।
Chodd Kar Sansaar Jab Lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | छोड़ कर संसार जब तू जाएगा

छोड़ कर संसार जब तू जाएगा।
कोई न साथी तेरा साथ निभाएगा।।

गर प्रभु का भजन किया ना, सत्संग किया न दो घड़ियाँ।
यमदूत लगाकर तुझको, ले जायेंगे हथकड़ियां।
कौन छुड़वायेगा- कोई न साथी…..

इस पेट भरन की खातिर, तू पाप कमाता निसदिन।
शमशान में लकड़ी रखकर, तेरे आग लगेगी एक दिन।
खाक हो जायेगा- कोई न साथी……..

सत्संग की बहती गंगा, तू इसमें लगा ले गोता।
वरना इस दुनिया से, जाएगा एक दिन रोता।
फिर पछताएगा- कोई न साथी…..

क्यों कहता मेरा मेरा, यह दुनिया रैन बसेरा।
यहां कोई न रहने पाता, है चंद दिनों का डेरा।
हंस उड़ जाएगा- कोई न साथी….

गुरुदेव चरण में निशदिन, तू प्रीत लगा ले बन्दे।
कट जायेंगे सब तेरे, ये जन्म मरण के फंदे।
पार हो जायेगा- कोई न साथी…..

Jaigurudev Bhajan | Chodd Kar Sansaar Jab lyrics

Chhod kar sansaar jab too jaega.
koee na saathee tera saath nibhaega..

Gar prabhu ka bhajan kiya na, satsang kiya na do ghadiyaan.
yamadoot lagaakar tujhako, le jaayenge hathakadiyaan.
kaun chhudavaayega- koee na saathee…..

Is pet bharan kee khaatir, too paap kamaata nisadin.
shamashaan mein lakadee rakhakar, tere aag lagegee ek din.
khaak ho jaayega- koee na saathee……..

Satsang kee bahatee ganga, too isamen laga le gota.
varana is duniya se, jaega ek din rota.
phir pachhataega- koee na saathee…..

Kyon kahata mera mera, yah duniya rain basera.
yahaan koee na rahane paata, hai chand dinon ka dera.
hans ud jaega- koee na saathee….

Gurudev charan mein nishadin, too preet laga le bande.
kat jaayenge sab tere, ye janm maran ke phande.
paar ho jaayega- koee na saathee…..

Read above: Chodd Kar Sansaar Jab Lyrics in Hindi

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज (Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

Read above: Chodd Kar Sansaar Jab Lyrics in Hindi and English

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply