शाकाहारी सदाचारी रहो, किसी की भी आत्मा को दुःख मत दो।
Darbaar Mein Sachhe Sataguru Lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | दरबार मे सच्चे सतगुरु , दुःख दर्द मिटाये जाते हैं
दरबार मे सच्चे सतगुरु के, दुःख दर्द मिटाये जाते हैं।
दुनिया के सताये लोग यहाँ सीने से लगाये जाते हैं।।
ये महफ़िल है मस्तानों की, हर शख्स यहाँ पर मतवाला।
भर भर कर जाम इबादत के, यहाँ सबको पिलाये जाते हैं।।
ऐजग वालों क्यों डरते हो, इस दर पर शीश झुकाने से।
ऐ नादानों यह वह दर है, सर भेंट चढ़ाये जाते हैं।।
इल्जाम लगाने वालों ने, इल्जाम लगाये लाख मगर।
तेरी सौगात समझ करके, हम सिर पर उठाये जाते हैं।।
जिन प्यारों पर ऐ जग वालों, हो खास इनायत सतगुरु की।
उनको ही सन्देशा आता है, और वो ही बुलाये जाते हैं।।
Jaigurudev Bhajan | Darbaar Mein Sachhe Sataguru lyrics
Darabaar me sachche sataguru ke, duhkh dard mitaaye jaate hain.
Duniya ke sataaye log yahaan seene se lagaaye jaate hain..
Ye mahafil hai mastaanon kee, har shakhs yahaan par matavaala.
Bhar bhar kar jaam ibaadat ke, yahaan sabako pilaaye jaate hain..
Ye jag vaalon kyon darate ho, is dar par sheesh jhukaane se.
Ye naadaanon yah vah dar hai, sar bhent chadhaaye jaate hain..
Iljaam lagaane vaalon ne, iljaam lagaaye laakh magar.
Teree saugaat samajh karake, ham sir par uthaaye jaate hain..
Jin pyaaron par ai jag vaalon, ho khaas inaayat sataguru kee.
Unko hee sandesha aata hai, aur vo hee bulaaye jaate hain..
Share it: दरबार मे सच्चे सतगुरु (Darbaar Mein Sachhe Sataguru Lyrics)
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज (Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
* जयगुरुदेव *
popular Jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन