दुनिया का हो कर देख Duniya Ka Hokar Dekh Lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing दुनिया का हो कर देख  Duniya Ka Hokar Dekh Lyrics
satsangi bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

शाकाहारी सदाचारी रहो, किसी की भी आत्मा को दुःख मत दो।
Duniya Ka Hokar Dekh Lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | दुनिया का हो कर देख लिया

दुनिया का हो कर देख लिया,
अब गुरु का हो कर देख जरा।
गुरु भक्ति में कितना सुख है,
इस राह पर चल कर देख जरा।।

आना-जाना मिट जाएगा,
मन में खुशियां छा जाएंगी।
सतगुरु के चरणों में अपने,
मस्तक को रख कर देख जरा।।

फंसकर माया के बंधन में,
कईं जनम यहां बर्बाद किए।
सतगुरु के नामों की माला,
हर श्वाश पर जपकर देख जरा।।

क्यों कहता है मेरा मेरा,
झूठा भ्रम है तेरा मेरा।
क्या लाया क्या ले जाएगा,
यह सोच कर पगले देख जरा।।

गुरु सुमिरन के महासागर में,
भण्डार हैं सच्चे रत्नों के,
क्या सोच कर बैठा किनारे पर,
गहराई में आकर देख जरा।।

*Duniya Ka Hokar Dekh Lyrics in Hindi  ENDs*

Jaigurudev Bhajan | Duniya Ka Hokar Dekh lyrics

Duniya ka ho kar dekh liya,
ab guru ka ho kar dekh jara.
guru bhakti mein kitana sukh hai,
is raah par chal kar dekh jara..

Aana-jaana mit jaega,
man mein khushiyaan chha jaengee.
sataguru ke charanon mein apane,
mastak ko rakh kar dekh jara..

Phansakar maaya ke bandhan mein,
kaeen janam yahaan barbaad kie.
sataguru ke naamon kee maala,
har shvaash par japakar dekh jara..

Kyon kahata hai mera mera,
jhootha bhram hai tera mera.
kya laaya kya le jaega,
yah soch kar pagale dekh jara..

Guru sumiran ke mahaasaagar mein,
bhandaar hain sachche ratnon ke,
kya soch kar baitha kinaare par,
gaharaee mein aakar dekh jara..

*Duniya Ka Hokar Dekh Lyrics ENDs*

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।  और उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया। 

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply