संतमत की साधना सभी लोगों के लिए सरल है।
Ek tumhi aadhaar sataguru lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | एक तुम्ही आधार सतगुरु एक तुम्ही आधार
एक तुम्ही आधार सतगुरु एक तुम्ही आधार।।
मिलो न जब तक तुम जीवन में,
शान्ति नहीं मिल सकती है मन में।
खोज फिरा संसार सतगुरु एक तुम्हीं आधार।।
छा जाता है जब अँधियारा,
तब पावे प्रकाश की धारा।
आकर तेरे द्वार सतगुरु एक तुम्हीं आधार।।
कैसा भी हो तारनहारा,
मिले न जब तक चरण सहारा।
हो न सकें भव पार, सतगुरु एक तुम्ही आधार।।
हे प्रभु तुम्ही विविध रूपों से,
हमें बचाते भव कूपों से।
ऐसा परम् उदार सतगुरु एक तुम्ही आधार।।
हम आये हैं द्वार तुम्हारे,
सब दुःख दूर करो दुखहारे।
जयगुरुदेव दयाल सतगुरु एक तुम्हीं आधार।।
Jaigurudev Bhajan | Ek tumhi aadhaar sataguru lyrics
Ek tumhi aadhaar sataguru ek tumhi aadhaar..
Milo na jab tak tum jeevan mein,
shaanti nahin mil sakati hai man mein.
khoj phira sansaar sataguru ek tumheen aadhaar..
Chha jaata hai jab andhiyaara,
tab paave prakaash ki dhaara.
aakar tere dvaar sataguru ek tumheen aadhaar..
Kaisa bhi ho taaranahaara,
mile na jab tak charan sahaara.
ho na saken bhav paar, sataguru ek tumhee aadhaar..
Hey prabhu tumhee vividh roopon se,
hamen bachaate bhav koopon se.
aisa param udaar sataguru ek tumhee aadhaar..
Ham aaye hain dvaar tumhaare,
sab duhkh door karo dukhahaare.
jayagurudev dayaal sataguru ek tumheen aadhaar..
Read above: Ek tumhi aadhaar sataguru lyrics in Hindi and English
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन