नामदान को देने वाले महापुरुष सदा एक रस रहते हैं।
Fariyaad meri sunakar lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | फरियाद मेरी सुनकर, गुरुदेव चले आना
फरियाद मेरी सुनकर, गुरुदेव चले आना-२
करूं विनती यही सतगुरु, चरणों में जगह देना।।
इक तू ही तो हो अपना, जग सारा है बिराना।
दर्द दिल का मेरा गुरुवर बस तुमको है सुनाना।।
दिल में है अंधियारा, बस ज्योति इक जलाना।
अरदास मेरी सुनकर थोड़ी सी रहम करना।।
मेरा खाली पड़ा दामन भक्ति से भर देना।
अपने दर के भिखारी को यूंना ठुकरा देना।।
कहते हैं इस जग में तुमसा ना कोई दाता।
सुनते हैं इस जग में तुम सा ना कोई दाता।।
मैं बालक तेरा नादान जरा हम पे दया करना।
हम बालक तेरे नादान जरा हम पे दया करना।।
Jaigurudev Bhajan | Fariyaad meri sunakar lyrics
Fariyaad meri sunakar, gurudev chale aana-2
karoon vinati yahi sataguru, charanon mein jagah dena..
ik too hi to ho apana, jag saara hai biraana.
dard dil ka mera guruvar bas tumako hai sunaana..
dil mein hai andhiyaara, bas jyoti ik jalaana.
aradaas meri sunakar thodi si raham karana..
mera khaali pada daaman bhakti se bhar dena.
apane dar ke bhikhaari ko yoonna thukara dena..
kahate hain is jag mein tumasa na koi daata.
sunate hain is jag mein tum sa na koi daata..
main baalak tera naadaan jara ham pe daya karana.
ham baalak tere naadaan jara ham pe daya karana..
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Fariyaad meri sunakar lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana: यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन