जयगुरुदेव नाम उस अनामी महाप्रभु का है।
Guru charano mein apane lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | गुरु चरणों में अपने लगा लीजिये
गुरु चरणों में अपने लगा लीजिये,
मेरे भाग्य को स्वामी जी जगा दीजिये।।१।।
मो सम पापी जगत कोई नाही,
मेरे पापों की गठरी जला दीजिये।।२।।
काम, क्रोध, मद, लोभ सतावें,
इन दुष्टों को स्वामी जी भगा दीजिये ।।३।।
काल और माया हमें भरमावें,
इन दोनों से प्रभु जी बचा लीजिए।।४।।
तुम्हरे दरश की ये अखियां हैं प्यासी,
दर्शन देकर के प्यास बुझा दीजिये ।।५।।
बेन सुनन को श्रवण मेरे व्याकुल,
अमृत भरी वाणी सुना दीजिये ।।६।।
Jaigurudev Bhajan | Guru charano mein apane lyrics
Guru charano mein apane laga lijiye,
mere bhaagy ko swami jee jaga dijiye..1..
Mo sam paapi jagat koi naahi,
mere paapon ki gatharee jala dijiye..2..
Kaam, krodh, mad, lobh sataaven,
in dushton ko swami ji bhaga dijiye ..3..
Kaal aur maaya hamen bharmaaven,
in dono se prabhu ji bacha lijie..4..
Tumhre darash ki ye akhiyaan hain pyasi,
darshan dekar ke pyaas bujha dijiye ..5..
Ben sunan ko shravan mere vyaakul,
amrt bhari vaani suna dijiye ..6..
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev bhajan : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन।