गुरु महिमा है अपार Guru mahima hai apaar lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing गुरु महिमा है अपार Guru mahima hai apaar lyrics
Jaigurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

तीसरे तिल में आत्मा का साक्षात्कार होता है।
Guru mahima hai apaar lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | गुरु महिमा है अपार जगत

गुरु महिमा है अपार जगत में गुरु महिमा है अपार–2

गुरु कृपा से कितने ही तर गये, हो गये भव से पार,
जगत में गुरु महिमा है अपार…

पत्थर में भी प्राण पुगाते, जड़ को चेतन वन्त बनाते।
प्रेम दया भंडार, जगत में गुरु महिमा है अपार…

मन्द बुद्धि की जड़ता हरते, मूरख को भी ज्ञानी करते।
जीवन के करतार, जगत में गुरु महिमा है अपार…

भेद भाव ह्रदय नही धरते, ज्ञान दीप से तिमिर को हरते।
तेज पुंज अवतार, जगत में गुरु महिमा है अपार…

सब प्रेमी मिल धूम मचाओ,
सतगुरु के गुण प्रेम से गाओ।
जयगुरुदेव नाम है सार- जगत में गुरु महिमा है अपार…

Jaigurudev Bhajan | Guru mahima hai apaar lyrics

Guru mahima hai apaar jagat mein guru mahima hai apaar–2

Guru krpa se kitane hee tar gaye, ho gaye bhav se paar,
jagat mein guru mahima hai apaar…

Patthar mein bhi praan pugaate, jad ko chetan vant banaate.
prem daya bhandaar, jagat mein guru mahima hai apaar…

Mand buddhi ki jadata harate, moorakh ko bhi gyaani karate.
jeevan ke karataar, jagat mein guru mahima hai apaar…

Bhed bhaav hraday nahi dharate, gyaan deep se timir ko harate.
tej punj avataar, jagat mein guru mahima hai apaar…

Sab premi mil dhoom machao,
sataguru ke gun prem se gao.
jayagurudev naam hai saar- jagat mein guru mahima hai apaar…

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply