गुरुदेव मेरी नैया Gurudev meri naiya lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing गुरुदेव मेरी नैया Gurudev meri naiya lyrics
guru ka bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

 आत्मा परमात्मा में लीन करो, मनुष्य जनम सफल करो।
Gurudev meri naiya lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | गुरुदेव मेरी नैया, उस पार लगा देना

गुरुदेव मेरी नैया, उस पार लगा देना।
अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना।।

संभव है झंझटो में, मैं तुमको भूल जाऊँ।
पर नाथ दया करके मुझ को न भुला देना।।

दल बल के साथ माया, घेरे जो मुझे आकर।
तुम देखते ना रहना झट आ के बचा लेना।।

तुम देव मैं पुजारी, तुम इष्ट मैं उपासक।
चरणोतें पड़ा तेरे, हे! नाथ निभा लेना।।

Jaigurudev Bhajan | Gurudev meri naiya lyrics

Gurudev meri naiya, us paar laga dena.
ab tak to nibhaaya hai, aage bhi nibha dena..

Sambhav hai jhanjhato mein, main tumako bhool jaoon.
par naath daya karake mujh ko na bhula dena..

Dal bal ke saath maaya, ghere jo mujhe aakar.
tum dekhate na rahana jhat aa ke bacha lena..

Tum dev main pujaari, tum isht main upaasak.
charno te pada tere, he! naath nibha lena..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply