जयगुरुदेव अमृतवाणी (Jaigurudev Amritvaani lyrics in Hindi)
जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव
भूल चूक सब माफ कर देव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव
हमको कर्म मुक्त कर देव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव
दया करो प्रभु जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव
जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव
Jaigurudev Amritvaani lyrics in English
Jaigurudev jaigurudev jaigurudev jai jaigurudev
Bhool chook sab maaph kar dev jaigurudev jai jaigurudev
Hamako karm mukt kar dev jaigurudev jai jaigurudev
Daya karo prabhu jaigurudev jaigurudev jai jaigurudev
Jaigurudev jaigurudev jaigurudev jai jaigurudev
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
बाबा जय गुरुदेव आजादी से पहले वे अलीगढ़ में अपने गुरु घूरेलाल शर्मा से दीक्षा लेने के बाद वे पहली बार 10 जुलाई 1952 को वाराणसी में प्रवचन देने के लिए समाज के सामने उपस्थित हुए। अपने गुरु से दीक्षा प्राप्त करने बाद, बाबा जयगुरुदेव करीब आधे दशक तक प्रवचन के माध्यम से लोगों को सत्य की राह पर चलने के लिए जगाये।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन