जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव Jaigurudev Jaigurudev Jaigurudev Lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव Jaigurudev Jaigurudev Jaigurudev Lyrics
Jaigurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

जयगुरुदेव नामधुन रोज बोलने से फायदा दिखाई देने लगता है। 
Jaigurudev Jaigurudev Jaigurudev Lyrics

जयगुरुदेव आरती : Jaigurudev Jaigurudev Jaigurudev lyrics in Hindi

जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
मेरे मात पिता गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।

सब देवन के देव गुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
तिनके चरण कमल मन सेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।

जीव काज जग आये गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
अपना भेद बताये गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।

सत्य स्वरूपी रूप गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
अलख अरूपी रूप गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।

अगम स्वरूपी रूप गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
पुरुष अनामी आप गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।

सबके स्वामी आप गुरुदेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
उनकी शरण मेरे मन लेव, जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।।

Jaigurudev Aarti : Jaigurudev Jaigurudev Jaigurudev lyrics in English

Jaigurudev jaigurudev jaigurudev jai jaigurudev.
Mere maat pita gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.

Sab devan ke dev gurudev jaigurudev jai jaigurudev.
Tinake charan kamal man sev, jaigurudev jai jaigurudev.

Jeev kaaj jag aaye gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.
Apana bhed bataaye gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.

Saty swaroopee roop gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.
Alakh aroopee roop gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.

Agam swaroopee roop gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.
Purush anaamee aap gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.

Sabake swaamee aap gurudev, jaigurudev jai jaigurudev.
Unakee sharan mere man lev, jaigurudev jai jaigurudev..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

दुनिया भर को शाकाहारी जीवन जीने का संदेश देने वाले बाबा जय गुरुदेव जीवन भर समाजसेवा में लगे रहे। उन्होंने ग़रीब तबके के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थाएं व अस्पताल शुरू किए। बाबा ने अपने जीवनकाल में निशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, दहेज रहित सामूहिक विवाह, आध्यात्मिक साधना, मद्यपान निषेध, शाकाहारी भोजन तथा वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया। 

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं। 

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply