कब आओगे जयगुरुदेव Kab aaoge jaigurudev lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing कब आओगे जयगुरुदेव Kab aaoge jaigurudev lyrics
jai jai gurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

भाव न हो तो साधना का विशेष लाभ नहीं। 
Kab aaoge jaigurudev lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | कब आओगे जयगुरुदेव बहुत दिन बीत गए

कब आओगे जयगुरुदेव बहुत दिन बीत गए।
मेरी अरज सुनो जयगुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

भक्तों के आंखों के तारे, मेरे भी बन जाओ सहारे।
मैं तो बाट निहारूं दिन रात बहुत दिन बीत गए।।

तुमरे दरश को ये अखियां है प्यासी,
रात दिवस स्वामी रहत उदासी।
तुम दर्शन दो गुरुदेव बहुत दिन बीत गए।।

काम क्रोध मदलोभ सतावें,
नित नव भोग सामने आवें।
स्वामी इनका मुख दो मोड़ बहुत दिन बीत गए।।

तुम समरथ स्वामी अन्तर्यामी,
किससे कहं स्वामी अपनी कहानी।
मेरे अंतर पट दो खोल बहुत दिन बीत गए।।

Jaigurudev Bhajan | Kab aaoge jaigurudev lyrics

Kab aaoge jaigurudev bahut din beet gae.
meri araj suno jaigurudev bahut din beet gae..

Bhakton ke aankhon ke taare, mere bhi ban jao sahaare.
main to baat nihaaroon din raat bahut din beet gae..

Tumare darash ko ye akhiyaan hai pyaasi,
raat divas swami rahat udaasi.
tum darshan do gurudev bahut din beet gae..

Kaam krodh madalobh sataaven,
nit nav bhog saamane aaven.
swami inaka mukh do mod bahut din beet gae..

Tum samarath swami antaryaami,
kisase kahan swami apani kahaani.
mere antar pat do khol bahut din beet gae..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply