करलो गुरु वकील मुकदमा Karlo Guru Vakeel Mukadama Lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing करलो गुरु वकील मुकदमा Karlo Guru Vakeel Mukadama Lyrics
jai gurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

सतसंग सुनने के बाद उनके वचनों पर चलोगे, तब लोक परलोक बनेगा।
Karlo Guru Vakeel Mukadama Lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | करलो गुरु वकील मुकदमा भारी है

करलो गुरु वकील मुकदमा भारी है,
जनम जनम के पाप बड़ा दुःख कारी है।।

काल करम में सब भरमाया,
पाप पुण्य दो नियम बनाया।
अपने छिपे निज धाम, मुकदमा भारी है।।

वहाँ न कोई मात पिता है,
वहाँ न कोई बंधु सखा है।
केवल सतगुरु एक, मुकदमा भारी है।।

कहें गुरुदेव मुश्किल अटकेगी,
जब यम की फांसी खटकेगी।
गुरु बिन कोई न सहाय, मुकदमा भारी है।।

नाम रतन धन सतगुरु से लेकर,
सतगुरु से लेकर, महाराज जी से लेकर।
भजन करो आठों याम, मुकदमा खारिज है।।

Jaigurudev Bhajan | Karlo Guru Vakeel Mukadama lyrics

Karlo guru vakeel mukadama bhaaree hai,
janam janam ke paap bada duhkh kaaree hai..

Kaal karam mein sab bharamaaya,
Paap puny do niyam banaaya.
Apane chhipe nij dhaam, mukadama bhaaree hai..

Vahaan na koee maat pita hai,
Vahaan na koee bandhu sakha hai.
Keval sataguru ek, mukadama bhaaree hai..

Kahen gurudev mushkil atakegee,
Jab yam kee phaansee khatakegee.
Guru bin koee na sahaay, mukadama bhaaree hai..

Naam ratan dhan sataguru se lekar,
Sataguru se lekar, mahaaraaj jee se lekar.
Bhajan karo aathon yaam, mukadama khaarij hai..

 

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply