क्या लेकर तू आया जग में Kya Lekar Tu Aaya Jag Mein

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:3 mins read
You are currently viewing क्या लेकर तू आया जग में Kya Lekar Tu Aaya Jag Mein
gurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

देश की संपत्ति आपकी अपनी है, इसे बर्बाद मत करो।
Kya Lekar Tu Aaya Jag Mein Lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | क्या लेकर तू आया जग में , क्या लेकर तू जायेगा।

क्या लेकर तू आया जग में, क्या लेकर तू जायेगा।
सोच समझ ले रे मन मूरख, आखिर में पछतायेगा।।

इस दुनिया के ठाट बाट में, क्यों बन्दे तू भूला है,
धन, सम्पत्ति, मान, प्रतिष्ठा, पाकर क्यों तू फूला है।
धन सम्पत्ति माल खजाना, यही पड़ा रह जायेगा,
सोच समझ ले रे मन मूरख, आखिर में पछतायेगा।।

भाई बन्धु मित्र प्यारे, मरघट तक संग जायेंगे,
स्वारथ के दो आंसू देकर, लौट लौट घर आयेंगे।
कोई न तेरे साथ चलेगा, काल तुझे ही खायेगा,
सोच समझ ले रे मन मूरख, आखिर में पछतायेगा।।

कंचन जैसी काया तेरी, तुरन्त जलाई जायेगी,
जिस नारी से नेह करे तू, वो भी देख डर जायेगी।
एक मास तक याद रखेगी, फिर तू याद न आयेगा,
सोच समझ लेरे मन मूरख, आखिर में पछतायेगा।।

राजा रंक पुजारी पण्डित, सबको एक दिन जाना है,
आंख खोलकर देख बाबरे, जगत मुसाफिर खाना है।
जयगुरुदेव नाम ही आखिर, तेरा साथ निभायेगा,
सोच समझ ले रे मन मूरख, आखिर में पछतायेगा।।

Jaigurudev Bhajan | Kya Lekar Tu Aaya Jag Mein lyrics

Kya lekar too aaya jag mein, kya lekar too jaayega.
Soch samajh le re man moorakh, aakhir mein pachhataayega..

Is duniya ke thaat baat mein, kyon bande too bhoola hai,
Dhan, sampatti, maan, pratishtha, paakar kyon too phoola hai.
Dhan sampatti maal khajaana, yahee pada rah jaayega,
Soch samajh le re man moorakh, aakhir mein pachhataayega..

Bhaee bandhu mitr pyaare, maraghat tak sang jaayenge,
Svaarath ke do aansoo dekar, laut laut ghar aayenge.
Koee na tere saath chalega, kaal tujhe hee khaayega,
Soch samajh le re man moorakh, aakhir mein pachhataayega..

Kanchan jaisee kaaya teree, turant jalaee jaayegee,
Jis naaree se neh kare too, vo bhee dekh dar jaayegee.
Ek maas tak yaad rakhegee, phir too yaad na aayega,
Soch samajh lere man moorakh, aakhir mein pachhataayega..

Raaja rank pujaaree pandit, sabako ek din jaana hai,
Aankh kholakar dekh baabare, jagat musaaphir khaana hai.
Jaigurudev naam hee aakhir, tera saath nibhaayega,
Soch samajh le re man moorakh, aakhir mein pachhataayega..

*Kya Lekar Tu Aaya Jag Mein ENDs*

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

दुनिया भर को शाकाहारी जीवन जीने का संदेश देने वाले बाबा जय गुरुदेव जीवन भर समाजसेवा में लगे रहे। उन्होंने ग़रीब तबके के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थाएं व अस्पताल शुरू किए। बाबा ने अपने जीवनकाल में निशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, दहेज रहित सामूहिक विवाह, आध्यात्मिक साधना, मद्यपान निषेध, शाकाहारी भोजन तथा वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया। 

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

बाबा उमाकांत जी महाराज (Umakant Ji Maharaj) उत्तरप्रदेश के एक छोटे से गाँव के नशामुक्त, शाकाहारी परिवार में जन्म हुआ। बाल्यावस्था से ही आध्यात्मिक रुचि के कारण पढ़ाई पूर्ण होते ही सन् 1973 में खिंचकर बाबा जयगुरुदेव के पास पहुँचे। नामदान (दीक्षा) लिया और बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आदेशानुसार सेवा, भजन कार्य में लग गए। 

परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने सभी धर्मो से हाथ जोड़कर विनती प्रार्थना और अपील की है की आप सब लोग शाकाहारी हो जाये !

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply