लागी लगन मत तोड़ना Laagi lagan mat todna lyrics

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing लागी लगन मत तोड़ना Laagi lagan mat todna lyrics
jaigurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

प्रेम और सेवा से भक्ति बढ़ती है।
Laagi lagan mat todna lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | लागी लगन मत तोड़ना

लागी लगन मत तोड़ना,
गुरुजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।।

मेरी नैया तुमरे सहारे, बीच भंवर मत छोड़ना।
गुरुजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।।

खेती बो आई मैने तेरे नाम की।
मेरे भरोसे मत छोड़ना।
गुरुजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।।

तुम ही मेरे सेठ हो, तुम ही साहूकार हो।
ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना। गुरुजी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।।

Jaigurudev Bhajan | Laagi lagan mat todna lyrics

Laagi lagan mat todna,
guruji meri laagi lagan mat todana..

Meri naiya tumare sahaare, beech bhanvar mat chhodana.
guruji meri laagi lagan mat todana..

Kheti bo aai maine tere naam ki.
mere bharose mat chhodana.
guruji meri laagi lagan mat todana..

Tum hee mere seth ho, tum hee saahookaar ho.
byaaj pe byaaj mat jodana.
guruji meri laagi lagan mat todana..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply