मैहर की नज़र करो Mehar ki Nazar Karo lyrics in Hindi

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing मैहर की नज़र करो Mehar ki Nazar Karo lyrics in Hindi
gurudev bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

 आत्मा परमात्मा में लीन करो, मनुष्य जनम सफल करो।
Mehar ki nazar karo lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | मैहर की नज़र करो मेरी ओर

मैहर की नज़र करो मेरी ओर। दया की नजर करो मेरी ओर ।।१।।

निशदिन तुम्हे निहारूं सतगुरु जैसे चन्द्र चकोर,
दया की नज़र करो मेरी ओर।।२।।

जानू न कौन भूल हुई तन से, लियो हमसे मुख मोड़,
दया की नज़र करो मेरी ओर।।३।।

बालक जान चूक बिसराओ आया शरण अब मैं तोर,
दया की नज़र करो मेरी ओर।।४।।

सदा दयालु स्वभाव तुम्हारा मेरी विरिया कस भयहुं कठोर,
दया की नज़र करो मेरी ओर।।५।।

शरणागत की लाज न राखो मो सो पतित अब जायें किस और,
दया की नज़र करो मेरी ओर।।६।।

अबकी बार उबार लेव जो फिर न धरहुं पग यही मग ओर,
दया की नज़र करो मेरी ओर।। मैहर की नजर करो मेरी ओर।।७।।

Jaigurudev Bhajan | Mehar ki nazar karo lyrics

Mehar ki nazar karo meri aur. daya ki najar karo meri ora..1..

Nishadin tumhe nihaaroon sataguru jaise chandr chakor,
daya ki nazar karo meri or..2..

Jaanu na kaun bhool hui tan se, liyo hamase mukh mod,
daya ki nazar karo meri or..3..

Baalak jaan chook bisarao aaya sharan ab main tor,
daya ki nazar karo meri or..4..

Sada dayaalu svabhaav tumhaara meri viriya kas bhayahun kathor,
daya ki nazar karo meri or..5..

Sharnagat ki laaj na raakho mo so patit ab jaayen kis aur,
daya ki nazar karo meri or..6..

Abaki baar ubaar lev jo phir na dharahun pag yahi mag or,
daya ki nazar karo meri or.. mehar ki najar karo meri or..7..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। 

कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply