
परमार्थ के तीन स्तंभ, सतसंग सेवा और भजन।
Milata hai sachcha sukh lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | मिलता है सच्चा सुख केवल गुरुदेव तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा सुख केवल गुरुदेव तुम्हारे चरणों में।
यह विनती है पल पल छिन छिन रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।
चाहे बैरी कुल संसार बने चाहे जीवन मुझ पर भार बने ।
चाहे मौत गले का हार बने रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।
चाहें अग्नि में मुझे जलना पड़े, चाहे काँटों पर मुझे चलना पड़े।
चाहे छोड़ के देश निकलना पड़े, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।
चाहें संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारो तरफ अंधेरा हो,
पर मन नहीं डगमग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।
जिव्या पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे।
तेरी याद तो आठो याम रहे, गुरुदेव तुम्हारे चरणों में।।
Jaigurudev Bhajan | Milata hai sachcha sukh lyrics
Milata hai sachcha sukh keval gurudev tumhaare charanon mein.
yah vinati hai pal pal chhin chhin rahe dhyaan tumhaare charanon mein ..
Chaahe bairee kul sansaar bane chaahe jeevan mujh par bhaar bane .
chaahe maut gale ka haar bane rahe dhyaan tumhaare charanon mein ..
Chaahen agni mein mujhe jalana pade, chaahe kaanton par mujhe chalana pade.
chaahe chhod ke desh nikalana pade, rahe dhyaan tumhaare charanon mein ..
Chaahen sankat ne mujhe ghera ho, chaahe chaaro taraph andhera ho,
par man nahin dagamag mera ho, rahe dhyaan tumhaare charanon mein ..
Jivya par tera naam rahe, tera dhyaan subah aur shaam rahe.
teri yaad to aatho yaam rahe, gurudev tumhaare charanon mein ..
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Milata hai sachcha sukh Lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev bhajan : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन