
गुरु में पूर्ण विश्वास ही सफलता की कुंजी है।
Mujhe gurudev charanon mein Lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | मुझे गुरुदेव चरणों में लगा लोगे तो क्या होगा
मुझे गुरुदेव चरणों में लगा लोगे तो क्या होगा।
भटकती सुरत को पावन बना दोगे तो क्या होगा।।
न समरथ तुम सदृश्य कोई है आया दृष्टि में मेरी।
शरण में इससे आया हूं बचा लोगे तो क्या होगा।।
तुम्हारे द्वार से कोई कभी खाली नहीं जाता।
मेरी झोली भी भर कर के उठा दोगे तो क्या होगा।।
दयालु दीन बन्धु नाम तेरे लोग कहते हैं।
दया कर तुच्छ सेवक यदि बना लोगे तो क्या होगा।।
जानता हूँ कि इसके योग्य भी मैं हूं नहीं स्वामी।
हो पारस लोहे को कंचन बना दोगे तो क्या होगा।।
बहुत बीती रही थोड़ी वो यह भी जाने वाली है।
उस अंतिम स्वांस लौ अपना बना दोगे तो क्या होगा।।
Jaigurudev Bhajan | Mujhe gurudev charanon mein lyrics
Mujhe gurudev charanon mein laga loge to kya hoga.
bhatakati surat ko paavan bana doge to kya hoga..
Na samarath tum sadrshy koi hai aaya drshti mein meri.
sharan mein isase aaya hoon bacha loge to kya hoga..
Tumhaare dvaar se koi kabhi khaali nahin jaata.
meri jholi bhi bhar kar ke utha doge to kya hoga..
Dayaalu deen bandhu naam tere log kahate hain.
daya kar tuchchh sevak yadi bana loge to kya hoga..
Jaanata hoon ki isake yogy bhi main hoon nahin swami.
ho paaras lohe ko kanchan bana doge to kya hoga..
Bahut beeti rahi thodi vo yah bhi jaane vaali hai.
us antim svaans lau apana bana doge to kya hoga..
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज(Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Mujhe gurudev charanon mein Lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev bhajan : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन