सतगुरु सतगुरु बोल Sataguru Sataguru Bol Lyrics in Hindi

  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing सतगुरु सतगुरु बोल Sataguru Sataguru Bol Lyrics in Hindi
guru ka bhajan lyrics
jai gurudev Geetak.com

आओ सतयुग आपका हार्दिक स्वागत है।
Sataguru Sataguru Bol Lyrics in Hindi

Jaigurudev Bhajan | सतगुरु सतगुरु बोल, मन तू सतगुरु सतगुरु बोल

सतगुरु सतगुरु बोल, मन तू सतगुरु सतगुरु बोल।।

अंदर गर्भ के आया जब तू, भारी दुःख पाया था जब तू,
बंधी पुटरिया खोल मन तू सतगुरु सतगुरु बोल।।

प्रगट हुआ दुनिया में आया, ममता माया मोह फंसाया।
बजत बधाई ढोल-मन तू सतगुरु सतगुरु बोल।।

बालापन हंस खेल गंवाया, ज्वान भया ज्वानी मद छाया।
रहा विषयन में डोल-मन तू सतगुरु सतगुरु बोल।।

शीतल अंग बुढ़ापा आया, फूटे नैन न कान सुनाया।
चलता राह टटोल- मन तू सतगुरु सतगुरु बोल।।

प्राण गए अर्थी बनबाई, ले चलो ले चलो कह रहे भाई।
जनम गया अनमोल-मन तू सतगुरु सतगुरु बोल।।

Jaigurudev Bhajan | Sataguru Sataguru Bol Lyrics in English

Sataguru sataguru bol, man too sataguru sataguru bol..

Andar garbh ke aaya jab too, bhaaree duhkh paaya tha jab too,
Bandhee putariya khol man too sataguru sataguru bol..

Pragat hua duniya mein aaya, mamata maaya moh phansaaya.
Bajat badhaee dhol-man too sataguru sataguru bol..

Baalaapan hans khel ganvaaya, jvaan bhaya jvaanee mad chhaaya.
Raha vishayan mein dol-man too sataguru sataguru bol..

Sheetal ang budhaapa aaya, phoote nain na kaan sunaaya.
Chalata raah tatol- man too sataguru sataguru bol..

Praan gae arthee banabaee, le chalo le chalo kah rahe bhaee.
Janam gaya anamol-man too sataguru sataguru bol..

बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain

Jaigurudev Bhajan

बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े। कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।

दुनिया भर को शाकाहारी जीवन जीने का संदेश देने वाले बाबा जय गुरुदेव जीवन भर समाजसेवा में लगे रहे। उन्होंने ग़रीब तबके के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थाएं व अस्पताल शुरू किए। बाबा ने अपने जीवनकाल में निशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, दहेज रहित सामूहिक विवाह, आध्यात्मिक साधना, मद्यपान निषेध, शाकाहारी भोजन तथा वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया। 

सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।

बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।

बाबा उमाकांत जी महाराज (Umakant Ji Maharaj) उत्तरप्रदेश के एक छोटे से गाँव के नशामुक्त, शाकाहारी परिवार में जन्म हुआ। बाल्यावस्था से ही आध्यात्मिक रुचि के कारण पढ़ाई पूर्ण होते ही सन् 1973 में खिंचकर बाबा जयगुरुदेव के पास पहुँचे। नामदान (दीक्षा) लिया और बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आदेशानुसार सेवा, भजन कार्य में लग गए। 

परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने सभी धर्मो से हाथ जोड़कर विनती प्रार्थना और अपील की है की आप सब लोग शाकाहारी हो जाये !

* जयगुरुदेव *

Leave a Reply