महात्माओं के दरबार में जाति पांति, ऊंच नीच के भेदभाव कोकोई स्थान नहीं दिया जाता है।
Sataguru Tere Charnon Ka Lyrics in Hindi
Jaigurudev Bhajan | सतगुरु तेरे चरणों का बस एक सहारा है
सतगुरु तेरे चरणों का बस एक सहारा है,
तेरे दर के सिवा स्वामी, मेरा कहीं न गुजारा है।।
पतितों के तारन को अवतार तुम्हारा है,
जीवों के हित जग में, मानव तन धारा है।।
मेरी तो कोई युक्ति, चलने की नहीं गुरुवर,
गर तुम्हीं उबरोगे उद्धार हमारा है।।
मझधार फंसी नैया कोई न किनारा है,
सतगुरु मांझी मेरे जिन पतवार सम्हाला है।।
कलयुग के जाने का, सतयुग के आने का,
है वक्त बड़ा नाजुक पैगाम तुम्हारा है।।
मैंने अपना स्वामी जब तुमको बनाया है,
आखिर कुछ कहने का अधिकार हमारा है।।
Jaigurudev Bhajan | Sataguru Tere Charnon Ka lyrics
Sataguru Tere Charanon Ka bas ek sahaara hai,
tere dar ke siva swami, mera kahin na gujaara hai..
Patiton ke taaran ko avataar tumhaara hai,
jivon ke hit jag mein, maanav tan dhaara hai..
Meri to koi yukti, chalane ki nahin guruvar,
gar tumheen ubaroge uddhaar hamaara hai..
Majhadhaar phansi naiya koi na kinaara hai,
sataguru maanjhi mere jin patavaar samhaala hai..
Kalyug ke jaane ka, satayug ke aane ka,
hai vakt bada naajuk paigaam tumhaara hai..
Mainne apana swami jab tumako banaaya hai,
aakhir kuchh kahane ka adhikaar hamaara hai..
Read above: Sataguru Tere Charnon Ka Lyrics in Hindi
बाबा जयगुरुदेव का संक्षिप्त परिचय | Baba Jaigurudev, Ujjain
बाबा जयगुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध संत स्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था। बाबा जयगुरुदेव सात साल की उम्र में सत्य की खोज में निकल पड़े।
कई वर्षों तक मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में सच्चे गुरु, भगवांन की खोज करते हुए अलीगढ़ के चिरौली गांव (इगलास तहसील) पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात संत घूरेलाल जी शर्मा (दादा गुरु) से हुई और उन्होंने जीवन भर के लिए उन्हें अपना गुरु मान लिया।
सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, जीवों की हत्या बंद हो और लोग शाकाहारी बने, इन सब सन्देश को देश के कोने कोने तक पहुँचाया गया।
बाबा जय गुरुदेव का 116 वर्ष की उम्र में शुक्रवार, 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हो गया। उनके जाने के बाद, बाबा उमाकांत जी महाराज (Umakant Ji Maharaj) आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बने और जयगुरुदेव मिशन को आगे ले जा रहे हैं।
Read above: Sataguru Tere Charnon Ka Lyrics in Hindi and English
* जयगुरुदेव *
popular jaigurudev prarthana : यहाँ पढ़ें जयगुरुदेव के प्रसिद्ध भजन